तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो शातिर नकाबजन को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर मैं तेजाजी नगर पुलिस ने ऐसे दो शातिर सिकलीगर को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो कि सुनसान घरों की रेकी कर चोरियों को अंजाम दिया करते थे वही पकड़े गए दोनों सिकलीगर शहर में चाबी बनाने के बहाने बुलेट पर सुने घरों को निशाना बनाते थे वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात सहित एक बुलेट भी बरामद कि है

इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस द्वारा दो सिकलीगरों को गिरफ्तार कर शहर में हुई चार चोरियों की घटना का खुलासा करते हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात जप्त किया गया है पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया गया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अनुराधा नगर में दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल से कॉलोनी में घूम रहे हैं इस पर तेजाजी नगर पुलिस ने टीम गठित कर दोनों ही संदिग्धों को घेराबंदी कर धर दबोचा और थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनों आरोपी सिकलीगर द्वारा शहर में चार चोरी की घटनाएं को अन्जाम देना कबूल किया है…पकड़ाये सिकलीगर के नाम नानक व शेरसिंह उर्फ कालिया सामने आया है जिनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं फिलहाल पुलिस पकड़ाए दोनों ही सिकलीगर से सघन पूछताछ में जुटी हुई है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और अन्य चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version