इंदौर के एरोड्रम थानाक्षेत्र के कान्यकुब्ज नगर में पिछले दिनों एक कंस्ट्रक्शन व्यवसाई के घर गोली चलने का मामला सामने आया था यह पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मैं कैद हो गई थी उसके बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी आखिरकार पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों कान्यकुब्ज नगर में रहने वाले दिलीप यादव के घर बदमाशों द्वारा फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो बदमाश दिलीप यादव के घर पर बंदूक से फायर करते हुए नजर आ रहे थे उसके बाद से ही पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश की जा रही थी पुलिस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें फरियादी दिलीप यादव ने ही खुद के घर पर फायरिंग करवा कर इस वारदात को अंजाम दिया था क्योंकि दिलीप यादव का आरोपियों से पारिवारिक विवाद चल रहा था और दिलीप यादव उन्हें फायरिंग के नाम पर फसाना चाहता था लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते इस घटनाक्रम का खुलासा हुआ है पुलिस ने दिलीप यादव सहित तीन अन्य लोगों को पर मुकदमा दर्ज किया है
पुलिस इस पूरे मामले में बनाए गए आरोपी दिलीप यादव और अन्य 3 आरोपियों से पूछताछ कर रही है
