कोरोना काल के 10 माह बाद शुरू हुई जनसुनवाई ,आज की जनसुनवाई में मामलो का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोरोना संक्रमण काल के चलते इंदौर के पुलिस विभाग में जनसुनवाई बंद कर दी गई थी लेकिन 10 माह बाद जन सुनवाई शुरू की गई है आज संक्रमण काल के बाद जनसुनवाई में अपनी समस्याओं को लेकर कम ही लोग पहुंचे

अपनी समस्याओं को लेकर लोग जन सुनवाई में पहुंचते है लेकिन पिछले 10 माह से कोरोना संक्रमण कॉल के चलते जनसुनवाई पर रोक लगा दी गई थी लेकिन अब इंदौर के रीगल तिराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर लोग अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे आज जनसुनवाई में कुल 23 मामले आए जिनका समाधान ऑन द स्पॉट किया गया

आज की जनसुनवाई में ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा और परिवार विवाद के मामले मुख्यतः सामने आए

Exit mobile version