कलेक्टर ने भू माफियाओं , अवैध शराब संचालकों और ढाबा संचालकों को लेकर एक बार फिर दी चेतावनी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर में कई रियल स्टेट प्रेयर्स है जिनकी छवि खराब है पैसा लेकर सदस्यों से धोखाधड़ी कर रहे हैं कई रियल स्टेट में गलत व्यापार करने वाले लोग हैं जो लोगों से पैसा ले लेते हैं जमीन नहीं देते हैं जिससे लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है ऐसे कई गलत व्यापार करने वाले रियल स्टेट के लोगों पर एफ आई आर भी दर्ज कराई गई थी। जिला प्रशासन के द्वारा एंटी माफिया अभियान में सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं जल्द ही ऐसे भू माफिया और एंटी माफियाओं पर एक बार फिर से की जाएगी कार्रवाई । ऐसे रियल सोसाइटी जो कम समय में हितग्राहियों को न्याय नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ की जाएगी। वही कोऑपरेटिव सोसायटी ग्रह निर्माण सोसायटी को लेकर को लेकर कलेक्टर ने कहा कि राजगृही सोसाइटी में जिला प्रशासन का में मेन फोकस कर रहे हैं बाकी सोसाइटी में लगातार कार्रवाई चल रही है। महालक्ष्मी नगर, न्याय नगर, कृष्णा मेघना, पार्श्वनाथ, को लेकर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं और लोगों को न्याय दिलाने में जुड़ हुआ है ,वहीं करतार गृह निर्माण समिति मैं आई डी ए ने भी जिला प्रशासन से चर्चा की, जिला प्रशासन का जब तक इन सोसाइटी का क्लियर कॉपरेटिव प्रशासन से नहीं लेता जब तक उसे एनओसी नहीं दी जाएगी । हालांकि कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि न्याय नगर और श्री महालक्ष्मी नगर की कुछ जमीने कृष्णा ने खरीद ली थी खजराना क्षेत्र में उसकी जांच भी चल रही है अगर उसमें भी कुछ गलत पाया जाएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जाएगी वही माइनिंग कार्रवाई करेंगे।खास तौर पर मिलावटखोरों को लेकर कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मिलावट खोरी कहीं पाई गई तो उन पर रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी, साथ ही राशन दुकानदारों को भी हिदायत देते हुए कहा कि वह भी गरीबो के साथ न्याय करें क्योंकि उचित मूल्य की दुकान पर गरीब तब का राशन के लिए राशन दुकान पर जाता है अगर ऐसे में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में किसी भी तरह की शिकायत मिलती है या शिकायत सही पाई गई तो वहां भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार संचालक, शराब ठेकेदारों जो ढाबों में अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं अगर इन्हें किसी भी विभाग के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा होगा तो उन पर भी सरकारी तंत्र पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी । कुल मिलाकर कलेक्टर मनीष सिंह है इस अभियान के तहत सभी तरह के माफियाओं को चेतावनी दी है ।

Exit mobile version