कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते शासकीय विभागों में होने वाली जनसुनवाई को स्थिगित कर दिया था। हालांकि कोरोना संक्रमण में नियंत्रण होने के बाद एक बार फिर जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। इसी के चलते मंगलवार से डीआईजी कार्यालय में जनसुनवाई शुरू की गई। पहली जनसुनवाई होने से लोगों की संख्या में जरूरी थोड़ी कमी देखने को मिली। जनसुनवाई की व्यवस्था को देखने के लिए इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया भी कंट्रोल रूम पहंुचे और आवेदकों से चर्चा की।
डीआईजी मनीष कपूरिया के अनुसार प्रतिदिन लोग अपने आवेदन लेकर थाने आते है, जिनकी शिकायतों को सुन उनका निराकरण भी किया जा रहा है। हालांकि जनसुनवाई लम्बे समय से बंद थी, जिसे अब शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आम जनता की शिकायतें सुनने के साथ ही कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।
लम्बे समय बाद हुई जनसुनवाई में 56 शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई। जिसमे पारिवारिक विवाद के मामले अधिक थे। इसके साथ संपत्ति संबंधी शिकायतें भी पुलिस को मिली है। कुछ शिकायतंे निकारण के लिए अधिकारियों को भेजी गई है।
