तिलक नगर थाने के हुए वीडियो वायरल मामले की जांच सीएसपी निहित उपाध्याय द्वारा की जा रही है। मामले में थाना प्रभारी सहित अन्य लोगों के बयान हुए है। सीएसपी के अनुसार मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीएसपी निहित उपाध्याय के अनुसार तिलक नगर थाना क्षेत्र का एक वीडिया वायरल हुआ था, जिसमे दो लड़कों द्वारा जिनको लाया गया था, उन्होने आरोप लगाया था कि दो आरक्षकों ने पैसों की मांग की, इसके साथ ही केस कायम ना कर उनको छोड़ देने का आरोप भी लगे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की, जिसमे सब के कथन हो गए। ये बात पता चली है कि संदेहीयों को शक में लाए थे। थाने वालों को चेन लूट की वारदातों में संलिप्त रहने की शंका थी। जिसने वीडियो रिकार्डिंग बनाई वह नगर सैनिक है।
सीएसपी के अनुसार मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
