ऑटो चालक की हत्या करने वाले आरोपी पर कड़ी कारवाई करने की मांग को लेकर परिजनो ने ज्ञापन दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआ पुलिस ने मंगलवार सुबह हुई ऑटो चालक की हत्या के मामलेमें आरोपी पिता पुत्र को हिरसात में लिया है । गाड़ी टकराने की बात पर हुए विवाद के बाद कार सवार पिता पुत्र ने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी । फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है

मामला भवरकुआ थाना क्षेत्र के खंडवा नाका चौराहा का है । यह मंगलवार सुबह भावना नगर निवासी ऑटो चालक लोकेश पिता जगदीश सावले की ऑटो एक कार चालक से टकरा गई थी। जिसके बाद कार सवार राजेश शुक्ला ओर उसके पुत्र अंकित शुक्ला ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । मामले में पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है ।

फिलहाल मृतक के परिजन आज ज्ञापन देने भंवरकुआं थाने पहुंचे जहां उन्होंने मांग की थी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए वही जहां घटनाक्रम हुआ है वहां पर है पुलिस चौकी का निर्माण किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो व सरकार से मुआवजा भी दिलवाया जाए इस दौरान मृतक के परिजन व मृतक का छोटा बेटा भी मौजूद रहा

Exit mobile version