एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार अपराधिक तत्वों मे संलिप्त आरोपियों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में पर्दे के पीछे रहकर अलग अलग कार्यों में दखल रखने वाले अपराधिक तत्वो के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार इंदौर डीआई मनीष कपूरिया द्वारा दिए गए निर्देश के बाद इंदौर में पार्किंग का ठेका लेने वाले, अहाते संचालित करने वाले, आरटीओ में भी अपराधिक तत्वों की संलिप्ता है। इन सभी को चिन्हित कर सूचिबद्ध किया जाएगा। उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार गोलीकांड मामले में पकड़ाए आरोपी सतीश भाऊ के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। स्पेशल टीम बनाने के साथ ही एक नम्बर जारी किया गया, जिस पर आरोपी सतीश भाऊ से प्रताड़ित लोग शिकायत कर सकते है।

Exit mobile version