एयरपोर्ट को निजी हाथों में देने का विरोध करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एयरपोर्ट को निजी हाथों में देने का विरोध शुरू हो गया है दरअसल लोकसभा में लिखित जवाब से यह खुलासा हुआ है कि घाटे में चल रहे मध्य भारत के ft सबसे बड़े और एकमात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर को निजी हाथों में दिया जाएगा इसके बाद कांग्रेस ने मैदान संभालते हुए एयरपोर्ट को निजी हाथों में देने का विरोध किया है प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया है

ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाने के बाद नरेंद्र मोदी देश के सारे एयरपोर्ट भेज देंगे सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मुझसे लोगों ने जब यह पूछा कि इंदौर जैसे एयरपोर्ट को यदि बेचा जाएगा तो क्या स्थिति रहेगी सिंधिया जी की तो मैंने कहा कि सब कुछ जब बिक जाएगा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास कुछ रहेगा ही नहीं सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इंडिया फॉर सेल का भी एक बोर्ड लगा दिया जाएगा जिसे कि अडानी और अंबानी खरीद लेंगे

Exit mobile version