एसडीएम बनकर आए, बिना पैसे दिए ले गए खिलौने

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
खिलौने का सबसे बड़ा बाजार ! 20 का ख़रीदे 60 का बेचे ! CHEAPEST TOYS  WHOLESALE MARKET SADAR BAZAR ! - YouTube

लसूड़िया परमार स्थित सड़क किनारे खिलौने की दुकान चलाने वाले एक शख्स से एसडीएम बनकर कुछ लोग बगैर पैसे दिए साफ्ट टॉयज लेकर चले गए। दुकानदार ने इसकी जानकारी अपने परिचितों को दी तो उन्होंने कहा कि किसी ने शरारत की है। मामले में सांवेर एसडीएम से भी बातचीत की गई। मगर उन्होंने ऐसी किसी घटना से इनकार किया। दुकानदार ने बताया कि रविवार रात आठ बजे इनोवा कार से कुछ लोग उतरे। पहले उन्होंने कुछ सॉफ्ट टायज खरीदे। बदले में मैंने रुपए मांगे तो मुझे कहने लगे कि तुम जानते नहीं हो क्या। मैं एसडीएम हूं। सड़क किनारे दुकान गलत लगा रखी है। थोड़ी देर बहस की। बाद में सभी लोग कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। मामले में सांवेर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं तो आज परिवार के साथ घर पर ही हूं।

Exit mobile version