एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान एक व्यक्ति के बैग में चिंकारा के सिंग मिले प्रकरण दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एयरपोर्ट पर इंदौर से मुंबई जा रहे एक युवक के पास चिंकारा के सिंग मिले। सीआईएसएफ की टीम ने तत्काल युवक को एरोड्रम थाना पुलिस को सौंपा, जिसके बाद वन विभाग की टीम थाने पहंुची और चिंकारा के सिंग जब्त किए और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

इंदौर एसडीओ ए.के श्रीवास्तव के अनुसार उज्जैन डाक्यूमेंट्री शूट करने के लिए पांच लोगों दल मुंबई से आया था, जो रविवार को वापिस मुंबई लौट रहा था। इस दौरान एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान ग्रुप के एक सदस्य के बैग में संदिग्ध वस्तु मिली। जिसकी सूचना सीआईएसएफ की टीम ने एरोड्रम थाने को सूचना दी। पुलिस युवक और उक्त संदिग्ध वस्तु को लेकर थाने लाई, प्रथम दृष्टया किसी वन्य प्राणी के अंग प्रतीत होने पर एरोड्रम पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी, जब वन विभाग की टीम ने जांच की, तो वह चिंकारा के दो सिंग थे, जिसे वन विभाग ने जब्त करने के साथ ही वन्य प्राणी संरक्षक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया।

ए.के श्रीवास्तव एसडीओ

एसडीओ ए.के श्रीवास्तव के अनुसार चिंकारा के सिंग युवक कहा, से लाया था इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version