इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक किसान के साथ लूट की घटना सामने आई है जिसमें किसान से आरोपियों ने उसके पास रखे ₹80 हजार और मोबाइल लूट लिया पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के mr4 सड़क पर एक किसान के साथ लूट की घटना सामने आई है किसान इरफान खान जोकि सिमरोल का रहने वाला है किसी कार्य से सांवेर गया था और लौटते वक्त वह mr-4 सड़क से गुजर रहा था तभी रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल रोक करो अपराधियों ने नुकीली वस्तु बढ़ाकर उसकी जेब में रखे ₹80 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया किसान ने बताया कि वह सांवेर ट्रैक्टर ट्रॉली के कार्य से गया हुआ था फिलहाल पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
