महाराजा रणजीत सिंह जी की प्रतिमा अनावरण पर झूम उठे लोग, शौर्य की बयार बही

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

शुरवीर राष्ट्र योद्धा महाराजा रणजीत सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण रविवार संध्या चोईथराम चौराहा राजीव गांधी की प्रतिमा के पास हुआ। इस बहुप्रशिक्षित अनावरण पर सिख सहित सर्वसमाज के लोग झूम उठे। अनावरण अवसर पर श्री शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बी.वी जागीर कौर और संत घोला सिंह जी के अलावा अन्य विशिष्ट हस्तियां मौजूद थी।

महापौर मालिनी गौड़, विधायक जीतू पटवारी सहित सर्वधर्म समाज के धर्मगुरु और लोग शामिल हुए। गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष रिंकू भाटिया ने बताया कि प्रतिमा का निर्माण गुरु सिंह सभा ने किया है। लम्बे समय से इस चौराहे पर महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की जा रही थी। महाराजा रणजीत सिंह का जन्म 13 नवम्बर 1780 को पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने 40 साल तक पंजाब पर शासन किया। अपने राज्य को उन्होंने इस कदर शक्तिशाली बना दिया था कि उनके रहते किसी भी आक्रमणकारी सेना की उनके साम्राज्य की ओर आंख उठाकर देखने तक की हिम्मत नहीं होती थी। रिंकू भाटिया ने बताया कि प्रतिमा के लिए समाजजन 19999 से तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से प्रयासरत थे। पहले यह प्रतिमा भंवरकुआं चौराहा पर लगना प्रस्तावित थी, लेकिन सड़क पर उपयुक्त स्थान ना होने पर प्रशासन ने इसे परिवर्तित करने की बात कही। इसके बाद यह प्रतिमा राजीव गांधी चौराहा के उधम सिंह चौक के सामने वाली रोटरी पर लगाना तय हुआ। मूर्ति का निर्माण ग्वालियर में मूर्तिकार प्रभात राय और उनकी टीम ने किया है। इस तरह की मूर्ति महाराज के फ्रांस स्थित महल में भी स्थापित है। यही मूर्ति इंदौर में भी अब स्थापित हो गई है। 30 सालो से मूर्ति निर्माण कर रहे प्रभात राय इसके अलावा शहर के पितृ पर्वत में स्थित पितरेश्वर हनुमान, सुखलिया स्थित पं. दीनदयाल, बंगाली चौराहा स्थित माधवराव सिंधिया, बॉम्बे हॉस्पिटल स्थित महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का निर्माण कर चुके हैं। समाज में प्रतिमा लगाने के लिए वर्षों से इंतजार था। आज इस मूर्ति के अनावरण पर समाज में उत्साह है। इस अवसर पर सर्वधर्म समाज के धर्मगुरु, वरिष्ठजन और देवेन्द्रसिंह गांधी, जसबीरसिंह गांधी, मंजीतसिंह भाटिया, तजेन्द्रसिंह खनुजा सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद थे। शिरोमणी गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बी.वी. जागीर कौर महाराजा रणजीत सिंह जी की प्रतिमा के प्रतिमा के अनावरण अवसर पर अन्य पदाधिकारियों के साथ इंदौर पहुंचीं और खालसा बाग में आयोजित समाज के कार्यक्रम में शिरकत की।

Exit mobile version