इंदौर मे 100 करोड़ की ड्रग्स खपा चुका है गिरोह ,अलग अलग तरीके से लाता था नशा, बांट रखे थे इलाके

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

70 करोड रुपए की एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़ाए पांच आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। करीब 100 करोड़ रुपए की ड्रग्स आरोपियों द्वारा खपा दी गई है। इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार आरोपियों की संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक डिटेल्स की जानकारी निकली जा रही है। ताकि आगे की लिंक का पता लगाया जा सके।

इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 70 किलो एम डी एम् ए ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमे दो आरोपी तेलंगाना के है। और तीन इंदौर के है। आरोपियों से पूछताछ में कई महत्व पूर्ण जानकारी मिली है। ड्रग्स गिरोह पिछले दो साल में 100 करोड़ से अधिक की ड्रग्स को खपा चुका है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई इलाके और अलग-अलग काम को बांटा हुआ था। ड्रग को इंदौर और आसपास के इलाकों में लाने का जिम्मा मंदसौर के चिमन का था। चिमन कई अलग-अलग तरीकों से तेलंगाना से ड्रग ला रहा था। आरोपी वेद प्रकाश की तेलंगाना में मेडिसिन लैब है, जिसमें दवाइयां बनाई जाती हैं। पुलिस इस बात की तफ्तीश करने हैदराबाद जाएगी, कहीं लैब में ड्रग तो तैयार नहीं हो रहा था। इसके साथ ही आरोपियों की सम्पत्ति ओर बैंक डिटेल्स की जानकारी भी निकाली जा रहीं है।

पकड़ाए आरोपी वेद प्रकाश व्यास के देशभर के ड्रग्स तस्करों से संबंध हैं। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में वह माल सप्लाई करने आता था। आईजी मिश्र के अनुसार आरोपियों से उनके इंदौरी अन्य कनेक्शनों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version