महज चंद मिनिटो मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया पूरी घटना सीसीटीवी मे केद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में बदमाशो ने एक बर्तन व्यापारी के नोकर की गाड़ी से 2 लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया पूरी घटना एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है जिसमे बदमाश महज चंद सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर भाग निकले । अब पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है ।

घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टेंड की क्षेत्र है । यह बर्तन व्यापारी का नोकर गिरधारी बर्तन बाजार से 2 लाख रुपये लेकर निकला था । ये पैसे उसे स्कीम 140 में ले जाकर देने थे । लेकिन वो छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के पहुँचा जहाँ एक महिला ने उसे पता पूछने के लिए रोका तभी बाइक पर आए दो बदमाश एक्टिवा गाड़ी की डिक्की से पैसे लेकर भाग निकले । बदमाशो ने महज 1 मिनिट में डिक्की खोलकर बैग उड़ा लिया । ये घटना वही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी ।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है । उम्मीद है कि बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है । 

Exit mobile version