आभूषण बनाने वाले तीन दुकानों में हुई चोरी मे पुलिस ने 2आरोपी को गिरफ्तार किया एक आरोपी अभी भी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

छोटा सराफा में आभूषण बनाने वाले तीन दुकानों में हुई चोरी बड़ी वारदात हुई थी इस मामले में पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी और आखिरकार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी अभी भी फरार है

मामला सराफा थाना क्षेत्र का है। अज्ञात चोरों ने छोटा सराफा स्थित खियालाल काॅम्प्लेक्स में स्थित सोने के आभूषण बनाने वाली तीन दुकानों पर धावा बोल था और 50 लाख से अधिक के स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए थे। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी संदिग्ध आरोपियों की पहचान सीसीटीवी के आधार पर की गई थी और पुलिस इसी सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों के पास मुंबई तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया है पुलिस ने लगभग 12 सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है गिरफ्तार आरोपी में अरशद अली हाल मुकाम मुंबई मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और दूसरे आरोपी उसका दोस्त मोहम्मद सईद निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा आरोपी मोहम्मद इकबाल जो कि जम्मू कश्मीर का रहने वाला है अभी भी फरार चल रहा है

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है कि इन आरोपियों ने इस तरीके की कितनी और वारदातों को अंजाम दिया है

Exit mobile version