एटीएम मे चोरी करने घुसे 2 चोरो को पुलिस ने तुरंत दबिश देकर पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में लगे आईसीआईसी ए टी एम में चोरी की नीयत से घुसे दो चोरों को बाणगंगा पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया वही पूरी घटना ए टी एम में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद पुलिस की सतर्कता से बड़ी चोरी होने से बच गई

दरसअल पूरी घटना इन्दौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की है जहाँ आईसीआईसीआई के एटी एम में देर रात दो चोरो ने धावा बोल दिया वही पुलिस की सतर्कता से बड़ी चोरी होते होते बच गई बहरहाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल बाणगंगा पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दो चोरो को ए टी एम में चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है वही पुलिस सतर्कता नही दिखाती तो एक और ए टी एम में बड़ी चोरी हो जाती वही पुलिस ने दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है कि अभी तक कितनी जगह चोरी की है और कहा कहा चोरी की है

Exit mobile version