इंदौर एसटीएफ पुलिस ने धार जिले के राजेंद्र सूरी सहकारिता साख संस्था के चना घोटाला कांड में 93 करोड रुपए के धोखाधड़ी के मामले में पिछले दिनों संस्था के प्रबंधक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था पुलिस इस मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है जिसमे अभी 20 आरोपी फरार चल रहे है जिनके खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है वही एसटीएफ द्वारा एक 50 हजार का इनामी आरोपी सुरेश केशर तातेड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वही बाकी फरार आरोपीयो पर भी हजारो का इनाम पुलिस ने घोषित किया है
दरअसल कुछ दिन पहले एसटीएफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहकारी साख संस्था में हुए 93 करोड़ के चना घोटाले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था । जिसमें कई आरोपी फरार चल रहे थे । संस्था के संचालक विंदेश मंडलोई फरार था जिसे धामनोद बस स्टेशन से एसटीएफ ने कुछ महीनों पहले गिरफ्तार किया है वही 93 करोड़ के चना घोटाला का मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुरेश केशर तातेड़ जो कि राजेन्द्र सहकारिता संस्था में हुए 93 करोड़ की घोटाले का मुख्य आरोपी है वह इंदौर के प्रेम नगर क्षेत्र की एक फ्लैट में आया हुआ जिस पर एसटीएफ की टीम ने दबिश देकर आरोपी सुरेश केशर तातेड़ को गिरफ्तार किया है वही पकड़ा गया आरोपी पर सात मामलों में पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था सुरेश केशर तातेड़ पर सात अलग अलग थांनो में मामले पुलिस ने दर्ज है वही पकड़ा गया आरोपी से सुरेश केशर तातेड़ से पुलिस बाकी आरोपीयो के बारे में पूछताछ की जा रही है
