रावजी बाजार क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक बाइक में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी । पूरी घटना वाह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
घटना रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शानिगली की है । यहाँ घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल में अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी । रहवासियों ने जब धुँआ उठते देखा तो आग बुझाई । रहवासियों का आरोप है की क्षेत्र में गाड़ी जलाने की अब तक कई वारदाते हो चुकी है । घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।


