होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक के विरुध्द प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में रहकर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भंवरकुआं थाना पुलिस ने उसके परिचित युवक के विरुध्द दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि उसने शादीशुदा होते हुए संबंध बनाए। गर्भवती होने पर सामान्य टॉनिक बता कर गर्भपात की गोलियां खिला दी। ओर जान से खत्म करने की धमकी भी दी है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलश शुरू कर दी है

इंदौर के भंवरकुआ थाना छेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग निवासी 29 वर्षीय युवती ने चंद्रभान उर्फ सागर पंवार निवासी सागर के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 (2), 313 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह होटल मैनेजमेंट का कोर्स करती है। करीब दो साल पूर्व एक दोस्त के माध्यम से सागर से मुलाकात हुई थी। आरोपि ने दोस्ती की और शादी का प्रस्ताव दिया। उसने कहा कि शादी के बाद दोनों अच्छे रहेंगे। इसी वर्ष अप्रैल में टॉवर चौराहा के पास एक होस्टल में रुम ले लिया और दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

आरोपी पीड़िता के गांव भी गया और छात्रा के परिजनों को भी आश्वस्त किया कि वह शादी करेगा। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो उसने कहा कि अब जल्दी ही शादी करना पड़ेगी। आरोपि ने गर्भपात की गोलियां खिलाई और कहा कि यह टॉनिक है। गर्भवती होने पर लेने पड़ते है। पीड़िता का गर्भपात हुआ तो शक हुआ। इसके बाद आरोपि का व्यवहार बदल गया और धमकाते हुए कहा वह पूर्व से ही शादीशुदा है। उसकी जैसी कईं लड़कियों से संबंध है। वह शादी नहीं करेगा। सोमवार को पीड़िता थाने पहुंची और आरोपित के विरुध्द केस दर्ज करवा दिया।

Exit mobile version