डकैती की योजना बनाते 6 आरोपियों को तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है बीती रात तेजाजी नगर थाना छेत्र के खाली पड़े मैदान डकैती की योजना बनाते 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने देशी पिस्टल सहित कई धारदार हथियार बरामद किये है पकड़े गए अरोपी आदतन अपराधी है और सभी पर कई आपराधिक मामले दर्ज है……

दरसअल इंदौर की तेजाजी नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेजाजी नगर में स्काई ब्लू होटल के पास खाली पड़े मैदान में कुछ लोग शराब पी रहे है और डकैती डालने की योजना बना रहे है सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस द्वारा तुरंत एक टीम गठित कर घेराबंदी कर खाली पड़े मैदान से 6 आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है आरोपियों की तलाशी लेने पर एक पिस्टल सहित अन्य धारदार हथियार मिले वही पूछताछ में आरोपीयो ने बताया कि वो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।पकड़े गए सभी बदमाशों के पुराने आपराधिक रिकार्ड भी सामने आये हैं।इनमें दो बदमाश आजाद नगर थाना छेत्र के लिस्टेड है वही 4 बदमाश तेजाजी नगर के है सभी पर

Exit mobile version