हरियाणा की मेवातगैंग का आतंक लगातार बढता ही जा रहा है जिससे इन्दौर पुलिस खासी परेशान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर शहर में हरयाणा मेवात गैंग के आतंक से इन्दौर पुलिस खासी परेशान हो गई है इन्दौर के कई थाना क्षेत्र भंवरकुआ , राजेन्द्र नगर , सराफा , अन्नपूर्णा , जूनी इन्दौर , संयोगितागंज थाना क्षेत्रों के बाद अब लसूड़िया थाना क्षेत्र हरियाणा की मेवात गैंग द्वारा लाखो रुपय एटीम की डिपॉजिट मशीन में डाल कर निकाले गए वही गेंग द्वारा अभी तक 9 एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर पैसा निकाले गए है वही पिछले दिनों इन्दौर डीआईजी मनीष कपूरिया द्वारा हरयाणा मेवात गैंग पर 20 इनाम की घोषणा की थी

इन्दौर के पश्चिम थाना क्षेत्र भंवरकुआ , राजेन्द्र नगर , सराफा , अन्नपूर्णा , जूनी इन्दौर , संयोगितागंज थाना क्षेत्रों में हरियाणा की मेवातगैंग द्वारा लाखो रुपय एटीम को डिपॉजिट मशीन से छेड़छाड़ कर रुपय निकाले गए थे जिसके बाद गेंग द्वारा पूर्वी थाना क्षेत्र में भी गेंग सक्रिय हो गई है दरसअल एसबीआई के मैनेजर ने कल लसूड़िया थाने पहुच कर शिकायत दर्ज करवाई थी कि एसबीआई की डिपॉजिट मशीन में दो लोगो द्वारा पैसा डाल कर मशीन से छेड़छाड़ कर पैसा निकाला गया है वही पूरी घटना ए टी एम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें दो लोग मुह पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहे है बड़ी बात यह है कि हरयाणा मेवात गैंग द्वारा सिर्फ एसबीआई ATM को ही निशाना बनाया जा रहा है वही एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि हरयाणा मेवात गैंग ने इंदौर के पश्चिम थाना क्षेत्र में करीब 8 एसबीआई बैंक के एटीएम की डिपॉज़िट मशीन से छेड़छाड़ कर लाखो रुपय निकाल कर फरार हो गए थे वही हरियाणा मेवात गेंग द्वारा अभी तक 9 ए टी एम को निशाना बना चुके है फिलहाल क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर पुलिस 100 से अधिक मोबाइल नॅम्बर पर काम कर रही है। इसके अलावा कुछ संदिग्धों को भी इन्दौर पुलिस ने पूर्व में हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है हरियाणा मेवात गैंग को पकड़ ने के लिए पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें रवाना की गई है। हरियाणा मेवात गैंग पर पूर्व में डीआईजी मनीष कपूरिया द्वारा 20 हजार के इनाम की घोषणा भी की गई थी

Exit mobile version