इंदौर शहर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने पूर्वी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को भीड़ भीड़ वाले इलाके में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि जिस तरह से पिछले वर्ष खजराना इलाके में मोहर्रम का जुलूस निकाल लिया गया था..इसके बाद एसपी पूर्व ने पहले ही शांति समिति की बैठक लेकर कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने कोे कहा है। एसपी के अनुसार डीआईजी मनीष कपूरिया द्वारा लाइन से चार निरीक्षक दिए है, उन्हे भी मिक्स पापूलेशन वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में आने वाले ढाबा, होटल, पब, बार और लाॅज की चेकिंग करने को कहा गया है, वही चेकिंग अभियान चलाकर असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए है।
