सीएम शिवराज की जनदर्शन यात्रा पर कमलनाथ का तंज, कहा “जहां हादसे हुए वहां जनता को दर्शन का इंतजार”
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधा है. कमलनाथ ने कहा कि सीएम का जनदर्शन उन क्षेत्रों में हो रहा है, जहां आगामी समय में उपचुनाव होना है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधा है. कमलनाथ ने कहा कि सीएम का जनदर्शन उन क्षेत्रों में हो रहा है, जहां आगामी समय में उपचुनाव होना है. कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री को उन क्षेत्रों में जनदर्शन होना चाहिए, जहां जहरीली शराब से मौत हुई है, आदिवासियों की हत्या हुई और जो जिले डेंगू, मलेरिया के हाॅट स्पाॅट बने हुए हैं
फिर जनता को गुमराह करने निकले शिवराज
कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में जहां-जहां जहरीली शराब से मौतें हुई हैं, वहां उनके दर्शनों की जरूरत है, लेकिन शिवराज वहां नहीं जा रहे हैं. प्रदेश के नेमावर, नीमच और खरगौन में आदिवासियों पर दमन और हत्या की घटनाएं हैं, वहां पीड़ित परिवार उनके जनदर्शन की उम्मीद के साथ इंतजार कर रहा है. प्रदेश के कई जिले डेंगू और वायरल बुखार के हाॅट स्पाॅट बने हुए हैं. अस्पताल भरे हुए हैं. एक-एक बेड पर तीन-तीन बच्चे इलाज करा रहे हैं
जनदर्शन सिर्फ उन क्षेत्रों में जहां उपचुनाव
कमलनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर तस्वीरें रोज सामने आ रही हैं. इन अस्पतालों में सीएम को जनदर्शन के लिए जाना चाहिए. गंजबसौदा की घटना पर उन्हें जनदर्शन के लिए जाना चाहिए. प्रदेश में कई स्थानों पर माॅब लिंचिंग की घटनाएं हुई हैं, उन्हें वहां भी जनदर्शन के लिए जाना चाहिए, लेकिन जनदर्शन सिर्फ उन क्षेत्रों के लिए है, जहां आगामी समय में उपचुनाव हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हमेशा की तरह वे झूठे नारियल फोड़ेगें, भूमि पूजन, झूठी घोषणाओं के नाम पर जनता को गुमराह करेंगे

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 घंटा पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 घंटा पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 5 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 9 दिन पहले