शराब पीने के लिए जबरदस्ती रुपये मांग रहा था नहीं दिए तो पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ओमसांई नाथ कालोनी में रहने वाले 21 वर्षीय शुभम पुत्र राजकुमार ठाकुर ने मंगलवार को कालोनी के विनोद के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। राऊ थाना पुलिस को शुभम ने बताया कि बुधवार को आरोपित आया और शराब पीने के लिए अपने दादा से रुपये मांगने लगा और झगड़ा कर रहा था। शुभम ने मना किया तो आरोपित ने कहा कि तुम बीच में क्यों बोल रहे हो। इतके बाद वह शुभम के साथ मारपीट करने लगा। जाते हुए उसने हत्या की धमकी दी और वह फरार हो गया। मामले में पुलिस को शिकायत की है।

Exit mobile version