लंबे समय से फरार चल रहे अवैध शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कनाडिया पुलिस थाने में लंबे समय से फरार अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है आरोपी पर 5000 का इनाम भी घोषित था।

दरअसल 1 वर्ष पूर्व कनाडिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की थी इसमें 1305 लेटर अवैध शराब पुलिस को बरामद हुई थी जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था पूछताछ में आरोपियों द्वारा मुख्य आरोपी रजनीश तिवारी को बनाया गया था जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था फरारी के दौरान कई अलग-अलग जगह यह रह रहा था वही मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस ने सीधी से आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पर 5000 का इनाम भी घोषित था फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version