विश्व के एकमात्र अपराजित योद्धा श्रीमंत बाजीराव पेशवा के समाधि स्थल रावेर खेड़ी तहसील सनावद में उनकी 321 वा जयंती के अवसर पर खरगोन जिले में लगेगी 20 फीट ऊंची प्रतिमा,,, जिसकी जानकारी सोमवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।
पत्रकार वार्ता में चर्चा के दौरान प्रचार प्रमुख परसराम चौहान ने बताया कि पेशवा बाजीराव की खरगोन जिले के रावेर खेड़ी समाधि स्थल पर18 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 29 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का किया जाएगा भूमि पूजन,,,गौरतलब है कि पिछले 20 सालों से उपेक्षित पेशवा बाजीराव समाधि को लेकर लगातार शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे थे,लेकिन केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार द्वारा खरगोन जिले के रावेर खेड़ी में 20 फीट अष्ट धातु की प्रतिमा का निर्माण किया जाना है।इस आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया सहित बाजीराव पेशवा के वंशज मौजूद रहेंगे।
