मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिसकर्मियों को कार्यवाहक अधिकारी के रूप में पदोन्नत करने का निर्णय

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस कर्मियों को कार्यवाहक अधिकारी के रूप में पदोन्नत करने का निर्णय लिया जिसके बाद इंदौर जोन में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कार्यवाहक अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए कुछ पुलिसकर्मियों को इस पदोन्नति का काफी लंबे समय से इंतजार था हालांकि कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो कार्यवाहक पदोन्नति नहीं लेना चाहते हैं। आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार कार्यवाहक पदोन्नति नहीं लेने का मुख्य कारण सेवानिवृत्ति में बचा कम समय है इसके साथ ही पारिवारिक कारणों के चलते कुछ पुलिसकर्मी अन्य जिलों में ड्यूटी करने के लिए नहीं जाना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने कार्यवाहक पदोन्नति लेने से इनकार कर दिया है। यदि इस तरह के आवेदन उनके पास आते हैं तो उक्त पुलिसकर्मी की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

Exit mobile version