इंदौर शहर में नर्सिंग स्टाफ द्वारा लगातार 5 से 6 दिनों से प्रदर्शन जारी आज नर्सिग स्टाफ ने थाली बजाकर किया प्रर्दशन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
शहर मे नर्सिंग स्टाफ द्वारा लगातार 5 से 6 दिनों से प्रदर्शन जारी आज थाली बजाकर किया प्रर्दशन

इंदौर में नर्सिंग स्टाफ द्वारा दूसरे चरण का प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है इस चरण में अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर ढोल ताशे बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश की जा रही है ताकि प्रदेश के 25000 से अधिक नर्सिंग स्टाफ के लिए सरकार जागरूकता पूर्वक कार्य कर सकें

इंदौर शहर में नर्सिंग स्टाफ द्वारा लगातार 5 से 6 दिनों से प्रदर्शन जारी है प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग स्टाफ के लोगों द्वारा काली पट्टी बांधकर अन्य कई जतन किए गए ताकि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जा सके उन्होंने मीडिया का आभार मानते हुए कहा कि वह भी केवल एक मात्र विकल्प है जो सरकार तक हमारी आवाज पहुंचा सकते हैं इसीलिए उनके द्वारा एम वाई हॉस्पिटल के परिसर में सुबह 8:00 से 10:00 तक काम बंद करते हुए परिसर में ही ढोल ताशे बजाते हुए प्रदर्शन किया गया है उनका कहना है कि आने वाले दिनों में मांगे नहीं मानी जाती है तो 25 तारीख के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाया जाएगा

Exit mobile version