बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

इंदौर के 78 विजयनगर स्थित शासकीय अस्पताल मैं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया, दरअसल कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की जिस तरह से पूरे देश में किल्लत हुई थी उसी को देखते हुए एफएमसी द्वारा आरण्य नगर स्थित शासकीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया जिसका शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया इस दौरान मंच पर क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला एफ़एमसी कंपनी अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मिल क्षेत्र के एक छोटे से हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट जनभागीदारी से लगाया गया जिसमें एफएमसी और क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला को बधाई दी।

वही एफ एम सी कंपनी के अध्यक्ष रवि ने बताया कि fmc कृषि विज्ञान के लिए किसानों के लिए काम करती है और किसानों के फसल सुरक्षा के लिए नए नए प्रोडक्ट लेकर आते हैं इसी को देखते हुए इंदौर में ऑक्सीजन प्लांट डोनेट किए एफएमसी द्वारा शिवपुरी और इंदौर में ऑक्सीजन प्लांट खोले गए हैं कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में दो ऑक्सीजन प्लांट कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए खोले गए हैं साथी जहां-जहां पानी की व्यवस्था नहीं है वहां आरो के प्लांट भी लगाने के बाद एफएमसी अध्यक्ष ने की

Exit mobile version