फूड डिलीवरी और व्यापारी के साथ लूट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात लूट की वारदात में फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात लूट की वारदात में फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम निपानिया कांकड़ निवासी 19 वर्षीय चेतन पुत्र जगदीश मालवीय और छोटी खजरानी निवासी 21 वर्षीय रवि पुत्र परमानंद मावी है। आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था।
पश्चिम एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि शनिवार देर रात राजेन्द्र नगर थाना टीआइ अमृता सोलंकी को सूचना मिली थी कि लूट करने वाले मामले में फरार बदमाश स्कीम नंबर 140 के खाली मैदान में खड़े हैं। आरोपितों के पास वही गाड़ी है जो उन्होंने लूट में उपयोग की थी। टीआइ ने तुरंत बीट और पीसीआर को अलर्ट किया और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश बाइक लेकर न्यूयार्क सिटी बायपास स्थित पुल की तरफ भागने लगे। बहुत देर तक भागने के बाद कीचड़ में बदमाशोें की बाइक फिसल गई और वे गिर गए। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि बदमाशों ने 28 अगस्त को फूड डिलीवरी ब्वाय के साथ चाकू अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यहां से जाने के बाद बदमाश बेटमा पहुंचे और वहां एक व्यापारी को चाकू मारकर उसे लूटा था। तभी से आरोपित फरार चल रहे थे। राजेन्द्र नगर में छह लोगों द्वारा वारदात करने की बात आई थी। इसके बाद दो आरोपितों को बेटमा पुलिस ने और दो को राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसमें मुख्य आरोपित विकास उर्फ दाऊ पुत्र गोविंद पिपलदे है, जो गुजरात में पकड़ाया था। दाऊ ने राजेन्द्र नगर, खजराना और बेटमा थाना क्षेत्र में भी वारदातों को अंजाम दिया है। दाऊ अभी पुलिस रिमांड पर है। वहीं पकड़े गए आरोपित रवि और चेतन से भी अन्य वारदातों व घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 21 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 21 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 5 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 दिन पहले