प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर, वितरित की जाएंगी 71 हजार “मोदी कॉपी ,विद्यार्थियों को अब “मोदी कॉपी” के रूप में मिला नया शिक्षा मित्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया विमोचनप्रतिभावान बच्चों ने कहा - "मोदी कॉपी" पढ़ाई में मददगार होगी सार्थक योगदान और नवाचार के प्रयोग में जुटी भाजपा, अब "मोदी कॉपी" के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा मित्र बनेगी।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया विमोचन
- प्रतिभावान बच्चों ने कहा – “मोदी कॉपी” पढ़ाई में मददगार होगी
सार्थक योगदान और नवाचार के प्रयोग में जुटी भाजपा, अब “मोदी कॉपी” के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा मित्र बनेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस पर प्रदेश के विद्यार्थियों को 71 हजार “मोदी कॉपी” का वितरण किया जाएगा। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक सादे समारोह में “मोदी कॉपी” का विमोचन किया। भाजपा के इस नवाचार के सूत्रधार हैं भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं इंदौर के पार्षद दीपक जैन “टीनू”।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभावान बच्चों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रेरक संदर्भ और प्रेरणादायी जीवन चरित्र हमेशा से प्रोत्साहन का प्रतीक रहे हैं। “मोदी कॉपी” बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकता की पूर्ति में सहयोग करेगी और इसके माध्यम से उन्हें जीवन प्रबंधन और प्रोत्साहन के सूत्र भी प्राप्त होंगे। इस अवसर पर महामंत्री भगवानदास सबनानी जी , प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर जी , नरेंद्र पटेल जी, विवेक तिवारी जी , आशीष अग्रवाल जी , राघवेंद्र शर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
“मोदी कॉपी” अभियान के सूत्रधार दीपक जैन “टीनू” ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जीवन से जुड़े हुए संस्मरण एवं विद्यार्थियों के लिए उनके द्वारा दिए गए संदेशों का समावेश किया गया है। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए दिए गए उपयोगी सुझाव और प्रोत्साहन के प्रमुख बिंदु इस “मोदी कॉपी” में विशेष रूप से सम्मिलित किए गए हैं। “मोदी कॉपी” में दिए गए प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचार विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक हैं। इस “मोदी कॉपी” का वितरण जरूरतमंद विद्यार्थियों को किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के युवा नेता दीपक जैन (टीनू) द्वारा पूर्व में, इंदौर में वार्ड क्रमांक 6 में जरूरतमंद परिवारों को “मोदी छत” उपलब्ध करवाई गई थी। इस अभियान के तहत ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया, जिनके घरों की छत बहुत जर्जर या कच्ची थी। इन परिवारों को हर मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे जरूरतमंद परिवारों को पिछले वर्ष प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में लोहे की चद्दर वाली “मोदी छत” उपलब्ध करवाई गई थी। इंदौर के वार्ड क्रमांक-6 में कई परिवारों को इस नवाचार का लाभ मिल चुका है।
प्रतिभाओं ने कहा प्रोत्साहित करेगी “मोदी कॉपी”
“मोदी कॉपी” के विमोचन के अवसर पर भोपाल की संस्था आरोह के अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का यह समूह भाजपा के इस नवाचार से काफी प्रसन्न नजर आया। सभी का मानना है कि “मोदी कॉपी” प्रेरणादायक कहानियों के साथ पढ़ाई में मददगार होगी।
लावण्या सावंत – पिता का देहांत हो गया है। 8वीं कक्षा की लावण्या मेधावी है एवं 90% से अधिक ही अंक परीक्षा में लाती है।
सुजीत प्रजापति – सुजीत बोर्ड ऑफ़िस पर अख़बार बेचता था। अभी 10वीं में है और सामान्य विद्यार्थियों से अच्छा पढ़ाई कर रहा है। सुजीत हमेशा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करता है।
सिद्धार्थ लोखंडे – सिद्धार्थ के पिता गार्ड हैं। सिद्धार्थ ने 9वीं में 85% अंक प्राप्त किए हैं। दसवीं के लिए भी सिद्धार्थ पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई कर रहा है।
अश्विनी सोनवाने – अश्विनी के पिता नहीं हैं। अश्विनी ताइक्वांडो की मंझी हुई खिलाड़ी है। 8वीं की छात्रा अश्विनी भी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है।
पंकज वाघमारे – पंकज के पिता दैनिक वेतनभोगी हैं। पंकज अभी दसवीं कक्षा में है। पंकज ने नौंवी में 89% अंक प्राप्त किए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 7 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 12 घंटे पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 12 घंटे पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 13 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 4 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 4 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 4 दिन पहले
