इंदौर के आजाद नगर इलाके में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिर ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती को बचाने आए भाई पर भी उसने कई वार किए। गंभीर रूप से घायल दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के दोनों गाल पर 45 टांके लगे हैं। पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने बात नही की सिरफिरे आशिक ने मारी ब्लेड,युवती के भाई को भी किया घायल,एकतरफा करता था युवती से प्यार, जी हा पूरी वारदात मंगलवार की रात की है। आजाद नगर में युवती आसीम शादी के 3 साल बाद अपने मायके आजाद नगर आई थी। मंगलवार दोपहर को छेत्र का ही अक्का उर्फ अकरम खान ने आसीम को किसी और के साथ देख लिया। देर शाम रात घर में घुसकर आसीम पर ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे को निशाना बनाकर किए गए हमले में आसीम बुरी तरह घायल हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर भाई बचाने आया तो अकरम ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग आए तो अकरम भाग गया। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।जहा असीम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे गंभीरता से लेते हुए देर रात आरोपी को 2 बजे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्का ने बताया कि कई सालों बाद आसीम को देखा और देखते ही उसे गुस्सा आ गया। वह उसे बेइंतहा मोहब्बत करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन और किसी के साथ उसकी शादी होने से वह खफा था।
