पेट्रोल डीजल सहित अन्य वस्तुओं में हुई मूल्यवृद्धि के खिलाफ इंदोर में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
पेट्रोल डीजल सहित अन्य वस्तुओं में हुई मूल्यवृद्धि के खिलाफ इंदोर में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी की सेवादल इकाई ने इस प्रदर्शन के दौरान बाबा रामदेव के पतंजलि आउटलेट के बाहर जाकर नारेबाजी की ओर बाबा रामदेव की प्रतिकृति पर एक ज्ञापन भी चिपकाया कांग्रेस के सेवादल इकाई के कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में जंजीरवाला चौराहा पहुंचे जहां उन्होंने चौराहे के आसपास चक्कर लगाने के बाद पतंजलि स्टोर पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि बाबा रामदेव ने वर्ष 2014  एवं 2019 के लोकसभा चुनाव के पूर्व देश के मतदाताओं को कहा था कि मोदी सरकार चुनिए पेट्रोल ₹35 लीटर और डीजल ₹30 लीटर और गैस की टंकी ₹300 में मिलेगी किंतु भाजपा की केंद्र सरकार में पेट्रोल डीजल व अन्य सामग्री पर महंगाई आसमान छू रही है इस दौरान सेवादल के पदाधिकारियों ने कहा कि वह महंगाई के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन आगे भी जारी रहेगा क्योकि बाबा रामदेव ने देश की जनता को गुमराह करते हुए कांग्रेस की यूपीए सरकार के खिलाफ मतदान करने की अपील की थी और दावा किया था कि भाजपा की सरकार आने पर आमजनता को पेट्रोल डीजल सहित अन्य वस्तुओं में राहत मिलेगी किन्तु ऐसा नही हुआ और आमजनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है सेवादल के अनुसार आगामी समय में बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस प्रकरण भी दर्ज करवाया जाएगा। 

Exit mobile version