पेट्रोल डीजल के मूल्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए प्रदर्शन पर मंत्री तुलसी सिलावट ने तंज कसा है तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका निभाना चाहिए किन्तु कांग्रेस पहले एक तो हो जाये अपने घर को बचाये उसके बाद दूसरी बात करना चाहिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस की क्या हालत है राजस्थान में कांग्रेस के भीतर क्या हो रहा है सिलावट ने कहा कि अभी कोविड का समय है
इतनी बड़ी आपदा है लेकिन इसके बारे में कांग्रेस ने कुछ नही बोला है कोरोना को नियंत्रित करने के लिए पूरा भाजपा का संगठन, कार्यकर्ता, नेता काम कर रहे है लेकिन कांग्रेस पार्टी इसको लेकर कही नही दिखाई दे रही है कांग्रेस केवल आरोप प्रत्यारोप ओर टिका टिप्पणी के अलावा कुछ नही कर रही है ओर अब कांग्रेस के पास कुछ बचा नही है मध्य्प्रदेश में कोंग्रेस धरातल में चली गई है तुलसी सिलावट ने कहा कि सेवा के समय में कांग्रेस में मध्य्प्रदेश को लावारिस छोड़ दिया,कोरोना की लड़ाई सत्ता विपक्ष दोनो की है यह आपदा बीजेपी कांग्रेस की नही है बल्कि ये पूरे देश की है इसमें सबको एक होकर काम करना चाहिए वही वेक्सिनेशन को लेकर तुलसी सिलावट ने कहा कि जिस तरह से स्वच्छता में इंदोर नम्बर वन आया है उसी तरह कोरोना का ब्रम्हास्त्र वेक्सिनेशन में भी इंदोर नम्बर वन आएगा इंदोर में एक दिन में 75 हजार वैक्सीन तक लगाई गई है मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां ऑक्सीजन की कोई कमी नही है


