लसूड़िया पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होटल से आठ युवक व दो युवतियों को हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लसूड़िया पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ करते हुए एक होटल से आठ युवक व दो युवतियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है लडकिया हैदराबाद से इन्दौर आकर एक होटल में किराए का रूम लेकर सेक्स रैकेट संचालित करती थी

दरसअल इंदौर की लसूड़िया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक होटल में सेक्स रैकेट की गतिविधियां चल रही है जिस पर लसूड़िया पुलिस ने दबिश देकर हैदराबाद से लाई गई दो लड़कियों सहित आठ युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है वही एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि दो लड़कियों को हैदराबाद से इंदौर बुलवाया गया था जो इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक होटल में रूम किराए पर लेकर रह रही थी और सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी इन दोनों युवतियों ने इंदौर के लोकल दलालों के साथ मिल कर अवैध रूप से सेक्स रैकेट चला रही थी वही पकड़े गए आरोपीयो के मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस द्वारा निकलवाई जा रही है जिससे पुलिस को सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों की जानकारी मिल सके वही पकड़े गए युवक युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि सेक्स रैकेट में और कौन कौन लोग शामिल है

Exit mobile version