पारिवारिक विवाद के चलते गहरी खाई में महिला ने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर से सटे महू के कालाकुंड – पातालपानी क्षेत्र में एक महिला ने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की लेकिन गनीमत ये रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद महिला बच गई। दरअसल, बैंकिंग सेक्टर की अग्रणी कंपनी में क्लर्क के पद पर कार्यरत महिला ने अपनी जान देने की कोशिश क्यों की है इस बात का पता नही चल पाया है लेकिन प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक मतभेद महिला के खुदकुशी के प्रयासों के कारण बताये जा रहे है। फिलहाल, इस मामले में अब पुलिस की जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही इस बात का खुलासा भी हो जाएगा कि क्यों एक बैंककर्मी को सुसाइड जैसा कदम उठाना पड़ा है।

घटना इन्दौर के समीप महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थल पाताल पानी की है जहां गहरी खाई में महिला क्लर्क ने अचानक छलांग लगा दी। जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से खाई से महिला को निकाला गया। जानकारी ये भी सामने आई है कि महिला मुंबई में SBI बैंक में क्लर्क है और लॉकडाउन लगने के बाद से ही वह महू में ही रह रही थी। वही जानकारी ये भी सामने आई है कि महिला ने पारिवारिक क्लेश के चलते इतना खतरनाक कदम उठाया है। महिला महू के मालवीय नगर साईं धाम कॉलोनी में रहती है और महिला ने ऊंचाई छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। गनीमत ये रही कि महिला किसी फिल्मी स्टोरी की तर्ज पर के खाई में गिरने के बजाय बीच पेड़ पर लटकी मिली। महिला को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को निकालकर उपचार के लिए महू के मध्य भारत अस्पताल भेजा गया जहां गम्भीर हालत में महिला का इलाज जारी है। वही पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

Exit mobile version