नौकरी ढूंढने के सिलसिले में कोटा गए दंपति , दूसरी शादी के लिए किया गया पत्नी का अपहरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में एक महिला के अपहरण का मामला सामने आया है महिला एवं उसका पति अस्पताल में वार्ड वाय का काम करते थे और नौकरी ढूंढने के सिलसिले में कोटा गए थे जहां से महिला का अपहरण कर लिया गया है पुलिस ने मामला दर्ज किया है

इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में महिला के अपहरण का मामला सामने आया है महिला का नाम कोमल तरपरे उम्र 21 साल बताया जा रहा है एवं उसका पति सोनू उम्र 25 साल है उक्त दंपति इंदौर के शेल्बी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करते थे और अधिक पैसा कमाने के लालच में वे 5 दिन पूर्व नौकरी छोड़ कोटा राजस्थान चले गए थे जहां से सोनू की पत्नी कोमल को अगवा कर लिया गया कोमल के पति सोनू ने भीमगंज थाना कोटा में अपने पत्नी की अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है सोनू ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी को अपहरण कर दूसरी शादी के लिए अन्य स्थान पर ले जाया गया है कोमल की मां ने भी यही आरोप लगाए हैं

Exit mobile version