कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त नेशनल ई काता चैंपियनशिप में लगभग 1000 खिलाड़ियों के बीच इंदौर की फ्लाइंग फीट मार्शल आर्ट एकेडमी की सानवी माहेश्वरी और अविरल अग्रवाल ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।
फ्लाइंग फीट मार्शल आर्ट एकेडमी की फाउंडर और कोच सेंसाई मुस्कान चौहान ने बताया कि कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्रेजरार मणिपुर के शिहान मुत्कुम बंकिम सिंह के दिशा निर्देशन में इंडियन कराते के मेंटर हांसी भरत शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित इस प्रतिष्ठा पूर्ण प्रतियोगिता में 60 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। जिसमें फ्लाइंग फीट के तीन खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 10 से 11 वर्ष बालिका वर्ग में शानवी महेश्वरी ने तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल को हराते हुए सिल्वर मेडल, जबकि 10 से 11 वर्ष बालक वर्ग में अविरल अग्रवाल ने ब्रोंज मेडल जीता।
जबकि ध्रुव माहेश्वरी नजदीकी अंतर से मेडल से चूक गए।
एकेडमी के खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य चंदू राव शिंदे, महासचिव श्रीमती प्रिया रतन गंभीर, सेंसाई विनय यादव, सेंसाई अजय शुक्ला आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
