ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार एम वाय अस्पताल में जारी था। सोमवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में जी आर पी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

लक्ष्मी बाई स्टेशन पर 15 जुलाई को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जी आर पी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया। लंबे चले उपचार के बाद सोमवार को युवक की मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर युवक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए।

Exit mobile version