तराना की नायब तहसीलदार के पति की खुडैल इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा रहे थे । रास्ते में कार पलट जाने से मौत हो गई।
वही इस खबर के बाद उज्जैन और इंदौर जिले के प्रशासनिक अफसरों में शोक की लहर छा गई थी। खुडैल पुलिस के अनुसार मृतक का नाम तरुण निवासी देवास है। तरुण की पत्नी श्रीमती सोनम उज्जैन जिले की तहसील तराना में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। दरअसल तरुण देवास के रहने वाले है। अपने दो दोस्तों के साथ कल वह इंदौर के खुडैल इलाके में पिका निक मनाने जा रहे थे। ग्राम पेडमी के नजदीक अचानक कार पलटी खा गई। हादसे में तरुण की मौत हो गई। जबकि उनके दो दोस्त घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
