किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://youtu.be/iQCHpNT7Upc

धीरज नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली। कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहंुची और शव को फंदे से उतार पोस्ट मार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया।

मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। दरअसल धीरज नगर में किराए के मकान में रहने वाले बिट्टू नामक युवक ने फांसी लगा। कमरे से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने मकान मालिक को बताया, जिसके बाद खजराना थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। मकान मालिक के अनुसार उक्त मकान में मृतक का चाचा भी रहता है। निचे एक कमरे में बिट्टू रहता था, जो गुना से आकर इंदौर में बेलदारी का काम कर रहा था।

Exit mobile version