तालिबान की तरह पाबंदियां लगाए रखता था फैजान, हत्या करने की दी धमकी
फर्नीचर कारोबारी फैजान खान पर दुष्कर्म, लव जिहाद, एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका ने मंगलवार शाम बयान दर्ज करवा दिए।
फर्नीचर कारोबारी फैजान खान पर दुष्कर्म, लव जिहाद, एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका ने मंगलवार शाम बयान दर्ज करवा दिए। महिला ने फैजान के दोस्त शादाब और भूमाफिया बब्बू के बेटे फरहान का नाम भी मददगारों में कबूला है। महिला ने कहा कि आरोपित मेरे नाबालिग बेटे के सामने ही मारपीट करता था। बेटे की गर्दन पर चाकू अड़ाकर हत्या की धमकियां देता था।
बायपास की एक बड़ी टाउनशिप में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने सोमवार रात फैजान के विरुद्ध केस दर्ज करवाया था। पुलिस फैजान की तलाश में छापे मार रही है। उसका विजय नगर और खजराना क्षेत्र में फर्नीचर का व्यवसाय है। पिता इकबाल खान प्रापर्टी कारोबारी है। एट्रोसिटी की धाराओं में कायमी होने से सीएसपी (खजराना) अनिलसिंह राठौर को जांच सौंपी है। सीएसपी ने पीड़िता के बयान लिए तो कहा कि फैजान से वर्ष 2017 में मुलाकात हुई थी। शुरुआत में उसने कहा कि बहन का मैकअप करवाना चाहता है। फिर मोबाइल पर बातें करने लगा और एक दिन फ्लैट पर आ गया। चाकू अड़ाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
उसने कहा कि वह पहले पति से अलगाव के बाद बेटे के साथ रहती है। फैजान ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और बदनाम करने की धमकी देकर चार साल तक संबंध बनाए। इस बीच उससे एक बेटा भी पैदा हुआ। कुछ महीने पूर्व उसने एक युवती से रिश्ता तय कर लिया और शादी की तैयारियों शुरू कर दी। एक दिन उसने फोन पर बातें सुन ली और उस युवती के स्वजनों को पूरा घटनाक्रम बता दिया।
तालिबान की तरह पाबंदियां लगाए रखता था फैजान
पीड़िता के मुताबिक फैजान तालिबानी फरमान सुनाता था। कभी जिंस नहीं पहनने देता था। उसे अकेले बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा दी थी। मैकअप के ऑर्डर लेकर जाती तो अचानक कार लेकर आ जाता था। उसकी रैकी करता था और कार्यक्रम से उठाकर जबरन ले जाता था। आनलाइन देखकर स्क्रीन शाट मांगता था कि मैं किससे बातें कर रहा हूं। जब भी मोबाइल व्यस्त आता तो बात करने वाले की सारी जानकारी भी लेता था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले