देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 3 बार पढ़ी गई

जैन संत बनने के लिए आईएएस के पिता ने सन्यासी बनने के लिए घर छोड़ पहुचे आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से लेंगे दीक्षा

दीक्षा के पहले के संस्कार शुरू भोपाल। मप्र में 2005 कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल जैन के पिता मल्ल कुमार जैन ने जैन संत बनने के लिए अपने घर परिवार का त्याग कर दिया है।

Abhishek Raghuvanshi13 अगस्त 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • दीक्षा के पहले के संस्कार शुरू

भोपाल। मप्र में 2005 कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल जैन के पिता मल्ल कुमार जैन ने जैन संत बनने के लिए अपने घर परिवार का त्याग कर दिया है। वे दिगम्बर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षा लेने जा रहे हैं। दीक्षा के बाद वे कठोर तपस्या करके अपने जीवन का कल्याण करना चाहते हैं। दीक्षा के पूर्व के संस्कार शुरू हो चुके हैं। दिल्ली में पदस्थ उनके बेटे राहुल जैन दीक्षा समारोह में शामिल होने जबलपुर पहुंच चुके हैं। 72 वर्षीय मल्ल कुमार जैन बैंक के रिटायर अधिकारी हैं। दीक्षा के पूर्व उन्होंने घर परिवार के अलावा सभी तरह के परिग्रह (धन,दौलत आदि) का त्याग कर दिया है।

बैंक ऑफ इंडिया के अफसर रहे मल्ल कुमार जैन ने बैंक से रिटायर होने के बाद अपना जीवन आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की प्रेरणा से गायों को बचाने के लिए समर्पित कर दिया था। आचार्यश्री की प्रेरणा से देशभर में चल रही गौशालाओं को संचालित करने वाले दयोदय महासंघ के अध्यक्ष के रूप में मल्ल कुमार जैन ने लाखों गायों को बचाने और उन्हें पालने का काम किया है। गौरक्षा के साथ-साथ वे आचार्यश्री की प्रेरणा से घर में रहकर भी सन्यासी जैसा जीवन जी रहे थे। उन्होंने कई बार अपने गुरू आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से आग्रह किया था कि वे भी गुरू की तरह सब कुछ त्याग कर जैन संत बनना चाहते हैं।

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने दो दिन पहले उन्हें क्षुल्लक दीक्षा देने की स्वीकृति प्रदान कर दी। इसी के साथ उनके दीक्षा पूर्व के संस्कार शुरू हो गए। मल्ल कुमार जैन दीक्षा लेने से पहले 72 वर्ष की उम्र में जिन-जिन के संपर्क में आए हैं उन सभी से क्षमा याचना करने और सभी को क्षमा करने में लगे हैं। गुरुवार को जबलपुर जैन समाज ने उन्हें दूल्हे के रूप में सजाकर शहर में उनकी बिनौरी यात्रा निकाली। इस अवसर पर समाज की महिला-पुरुषों ने उनकी गोद भराई की। मल्ल कुमार जैन व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रो और संपर्क में आए सभी लोगों से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना कर रहे हैं और सभी को क्षमा करने की बात भी कर रहे हैं।

दीक्षा के साथ बदलेगा जीवन
अगले कुछ घंटे में जबलपुर के तिलवारा घाट में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज मल्ल कुमार सहित लगभग 2 दर्जन श्रावकों को क्षुल्लक दीक्षा देंगे। दीक्षा होते ही सभी सन्यासियों का जीवन बदल जाएगा। एक टाईम भोजन करेंगे, पदविहार करेंगे और कठोर साधना के साथ तपस्या करते हुए जीवन का कल्याण करेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 6 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑