गाँधी भवन में राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह द्वारा माहमारी के दौर में मृतको को श्रद्धांजली अर्पण कर मीडिया से चर्चा की

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बीजेपी व काग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सन्धानजली व कार्यकर्ताओ से मेलमिलाप का दौर जारी है इसी कड़ी राज्य सभा सांसद दिग्विजयसिंह द्वारा माहमारी के दौर में मृतको को सन्धानजली अर्पण के साथ कार्यकर्तओं से भेंट कर मीडिया से चर्चा में राफेल जाँच सहित मंहगाई पर मोदी सरकार पर कटाछ किया है….।

मध्य प्रदेश इंदौर शहर आर्थिक राजधानी के साथ राजनीतिक हक बनता हुआ नजर आ रहा है बुधवार को सुबह से ही बीजेपी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा शहर में दौरा कर अपने अपने कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए महामारी के दौर में मृतकों के परिजनों व उन्हें श्रद्धांजलि का दौर जारी रखा है इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पण कर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगमी रणनीति भी बनाई गई है दिग्विजय सिंह द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कांग्रेस के शासनकाल की तुलना की है उनका कहना था कि मोदी सरकार से पहले 2014 में पेट्रोल और डीजल सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर 9:30 प्रतिशत वह डीजल पर 3:30 प्रतिशत से लगभग हुआ करती थी जो कि 2014 के बाद अब तक मोदी सरकार ने इस ड्यूटी को बढ़ाकर करीबन 33 प्रतिशत कर दिया है इसका सीधा असर मध्यमवर्गीय गरीब परिवार पर पड़ रहा है 7 महीने में घरेलू गैस में बढ़ोतरी करते हुए 7 गुना महंगी कर दी गई है इसे मोदी सरकार को इनडायरेक्ट टैक्स वसूली कर रही है इसे सरकार को 4:30 लाख करोड रुपए का फायदा हुआ है आम आदमी महंगाई की मार से आहत है तो वही उद्योगपति और कारपोरेट सेक्टर के लोग मालामाल होते हुए नजर आ रहे हैं इसी कारण से राहुल गांधी ने मोदी सरकार को सूट-बूट की सरकार कहा था और यदि बात की जा रहा है राफेल की जांच की तो फ्रांस ने तो जांच शुरू कर दी है लेकिन भारत में इसके लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं फ्रांस ने माना है कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ है इसी कारण से इसकी जांच कराई जा रही है

Exit mobile version