इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एटीएम फ्राॅड की घटनाएं सामने आई थी जिसमे एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर बदमाशों ने लाखों रूपए निकाल लिए थे। हालांकि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार इंदौर के अलावा अन्य जिलों में भी बदमाशों ने एटीएम वारदात को अंजाम दिया। हालही में खंडवा में एक गैंग पकड़ाई है, जिनके पास 90 से अधिक एटीएम मिले है। उक्त मामले में मेवात की गैंग का पता चला है। बदमाश एटीएम मशीन में इस तरह छेड़छाड़ करते है, कि ट्रांजेक्शन रजिस्टड नहीं होता फिलहाल पुलिस 100 से अधिक मोबाइल नॅम्बर पर काम कर रही है। इसके अलावा कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
आईजी के अनुसार पुलिस की अलग अलग टीमें लगी हुई है। जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
