देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 9 बार पढ़ी गई

क्राईम ब्राचं इंदौर व थाना परदेशीपुरा की संयुक्त कार्यवाही में गैंग के तीन आरोपियों को अवैध हथियार पिस्टल व कारसूस के साथ किया गिरफ्तार।

एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग, इंदौर पुलिस की गिरफ्त में।

Abhishek Raghuvanshi13 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग, इंदौर पुलिस की गिरफ्त में।
  • तीनों आरोपियों से 03 अवैध पिस्टल व 06 जिन्दा कारतूस, एक चार पहिया वाहन, तथा एटीएम मशीनों में रूपये चोरी करने में प्रयुक्त चिमटानुमा, तारनुमा व पेचकस आदि उपकरण, 06 एटीएम कार्ड व नगदी 49,800/- जप्त ।
  • आरोपियों ने पूछताछ पर इंदौर शहर व अन्य शहरो में एटीएम मशीनों से 03 दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है ।
  • आरोपीगण विशेष उपकरण बनवाकर एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर देते थे वारदात को अंजाम।

पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मनीष कपूरिया इंदौर (शहर) द्वारा वर्तमान में इंदौर शहर व आसपास के जिलों में एटीएम मशीनों में हो रही चोरी की वारदातों की पतासाजी व इन अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा संपत्ति संबंधी वारदातों व विशेष तौर पर हाल के दिनों में हुई एटीएम मशीनों में धोखाधड़ी पूर्वक चोरी की वारदात के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था। उक्त घटनायों को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक(शहर) इंदौर द्वारा चुनौति के रूप मे लिया जाकर उक्त घटनायों से जुडी गैंगो के पटाक्षेप करने हेतु 20 हजार रूपयों का इंनाम की उद्घोषणा की गई थी।
उक्त निर्देशों के तारतम्य मे क्राईम ब्रांच इंदौर की टीमो द्वारा विगत 03 माह से शहर के विभिन्न थानो मे एटीएम संबंधी अपराध की जानकारी प्राप्त की जाकर घटनास्थल के आसपास व इंदौर शहर व अन्य शहरो जंहा एटीएम संबंधी अपराध हुआ है के हजारो सिसिटीवि फुटेज व टोल फुटेज का निरिक्षण व परिक्षण कर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो के संबंध मे जानकारी ली गई और विभिन्न राज्यो से भी क्राईम ब्रांच की टिम द्वारा संदिग्ध व्यक्यिं का डाटा फुटेज व अन्य तकनिकी जानकारी प्राप्त करते उनके द्वारा आने जाने वाले मार्गो का भी रूट चार्ट तैयार कर अध्ययन किया गया। पूर्व मे घटनायों के संबंध मे एटीएम संबंधीत जानकारा , बैंक खातो की जानकारी व घटना मे प्रयुक्त एटीएम की जानकारी प्राप्त की जाकर विष्लेषण किया जाकर तकनिकी डाटा का भी विष्लेषण किया गया जो इस बात की पुष्टि इंई की हरयाणा मेवात व उ.प्र. प्रतापगढ मे कुछ गेंगो का मुवमेन्ट विगत 03 माह मे म.प्र. राज्य के विभिन्न षहरो मे बडा है और एटीएम मशीनो को निशना बनाकर तकनिकी खराबी कर चोरी जा रही है। उक्त गेंग की पतारासी हेतु हरयाणा व उ.प्र. राज्य की गंगो की पुष्टि कराई गई थी ओर उक्त गेंगो के मुवमेन्ट पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा जानकारी एकत्रित की जाकर लगातार नजर रखी जा रही थी।
आज दिनांक मध्यरात्री मे क्राईम ब्रांच की टीम को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबीर द्वारा परदेशीपुरा क्षेत्र में सूचना दी गई कि एक सफेद रंग की एक्सयूवी-500 गाड़ी इंदौर शहर में अपराध करने की नीयत से लसूडिया विजय नगर हीरानगर तरफ घूम रही है जिसमें एक ड्रायवर सहित दो अन्य संदिग्ध व्यक्ति हैं जिनके पास अवैध हथियार हैं जो उक्त गाड़ी का नंबर एमपी 09 सीक्यू 0681 है और उक्त वाहन एमआर-10 से होते हुए एमआर-4 तरफ आने की संभावना है यदि एमआर-4 रोड पर घेराबंदी कर नहीं पकड़ा गया तो कोई गंभीर अपराध घटित कर सकते हैं। उक्त सूचना के अलावा मुखबीर के द्वारा यह भी आशंका जताई कि उक्त बाहरी गैंग हैं। मुखबीर की सूचना को विश्वसनीय मानकर क्राईम ब्रांच टीम व थाना परदेशीपुरा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये, एमआर-4 रोड घटना स्थल भंडारी मिल ब्रिज के नीचे मुखबीर के बताये एक्सयूवी सफेद वाहन को घेराबंदी कर रोका गया व कुल तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया व सख्ती से पूछने पर अपना नाम बताया-
आरोपीयों के नामः-

  1. बजरंग उर्फ सावन पिता राजप्रताप सिंह सोमवंषी उम्र 29 साल नि. ग्राम रेड़ी थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश हालमु. सिविल लाईन्स फ्लेट नं. 103 फर्स्ट फ्लोर अल्लापुर प्रयागराज उ.प्र. , ड्रायवर के बगल में बैठा
  2. मेहताब हसन पिता मेहफूज हसन उम्र 32 साल नि. ग्राम महुआर पोस्ट कादिपुर थाना कोतवाली प्रतापगढ़ उ.प्र
  3. ड्रायवर- मनीष कुमार पिता स्व. घनष्याम प्रसाद चौबे उम्र 43 साल नि. 322 जयसिंहनगर, सागर बताया। आरोपीयों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 03 देसी पिस्टल व 06 जिन्दा कारतूस एवं चिमटानुमा, तारनुमा उपकरण व पेचकस एवं घटना में प्रयुक्त 06 एटीएम कार्ड व नगद 49,800/- आदि बरामद किये गये। आरोपीयों के विरूद्ध थाना परदेषीपुरा मे अपराध क्रमांक 702/21 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण व एटीएम कार्ड के संबंध मे पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बतायाः-
आरोपियों द्वारा इंदौर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्र थाना लसूड़िया, थाना हीरानगर, थाना रावजी बाजार, थाना छोटी ग्वालटोली, थाना चंदनगर, थाना एमजी रोड, थाना परदेषीपुरा में एटीएम मशीनों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिनमें कुल 07 स्थानों मे ंदिनांक 08/09/2021 चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा देष के विभिन्न राज्यो व म.प्र. के कई शहरो मे 03 दर्जन से अधीक घटानायों चोरी करना आरोपियों द्वारा कबूली है।

तरीका वारदातः-
आरोपीगणो द्वारा किराये की विभिन्न तेजगती वाले लक्जरी कारो का उपयोग किया जाकर अपने मुल स्थान को छोडकर देष के विभिन्न राज्यो व बडे शहरो मे बैंको की एटीएम मशीन की रैकी की जाती थी जिसमे विशेषकर एसबीआई बैंक के एटीएम की रैंकी कि जाकर दिन व रात्री के समय बैंक के गार्ड की अनुपस्थिति व सुनसान समय मे बैंको के एटीएम को निशाना बनाया जाता था। जिसमे आरोपीयों की गैंग की संख्या तीन से पांच होकर, एक चार पहिया वाहन का उपयोग कर वारदात को अंजाम दिया जाता था। ड्रायवर द्वारा घटना करने वाले स्थान पर गैंग के अन्य सदस्यों को एक-एक कर घटना का अंजाम देने के लिये छोड दिया जाता था। एटीएम पर छोडे गये सदस्यों के द्वारा एटीएम डेबिट कार्ड का उपयोग कर पहले राषी आहरण कि जाती है । इसी दौरान राशि आहरित के समय चिमटानुमा, तारनुमा व पेचकस फसाकर एटीएम मे तकनिकी खराबी की जाती है व एटीएम मशीन का मुह खुला रहता है व उसके द्वारा पुनः एटीएम कार्ड का उपयोग कर राशि आहरित करता है जो उक्त आहरित होने वाली राशि पूर्व मे लगाये चिमटे मे फसाकर बाहर निकाली जाती है चुंकि ट्रांजेक्शन की प्रोसेस पूर्ण न होने से ट्रांजेक्शन फेल होकर रिवर्सल होता है परन्तु राशि की निकासी हो जाता है।
गैंग का विवरण :-
उक्त गैंग मूल रूप से प्रतापगढ़ उ.प्र. की रहने वाली है वर्तमान संदिग्ध गैंग का मुखिया बजरंग उर्फ सावन है। जोकि करीब 2 वर्ष पूर्व एटीएम चोरी से संबंधित मामले में सागर जेल में बंद था जहां पर उक्त मनीष चौबे गाड़ी के ड्रायवर से मुलाकात हुई थी और जेल से छूटने के बाद ड्रायवर से संपर्क किया व वर्तमान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिये गाड़ी बुलवाई थी इसके बाद अपने अन्य साथियों बजरंग व अन्य को साथ लेकर उक्त घटनाओं को अंजाम दिया था। जिनके संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 7 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 12 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 12 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 12 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 12 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 12 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 12 घंटे पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 घंटे पहले
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 2 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 5 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 दिन पहले
↑