केन्द्रीय मंत्री मा. श्री ज्योतिरादित्य सिंधियाजी की ‘‘जन आशीर्वाद-यात्रा’’ कल 19 अगस्त को इंदौर में…. यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिये तैयारियां अंतिम चरण में….
भाजपा नगर अध्यक्ष, विधायकगण एवं विभिन्न समितियों के व्यवस्था प्रभारियों के द्वारा बस में बैठकर संपूर्ण यात्रा मार्ग का किया अवलोकन भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं यात्रा प्रभारी गोलु शुक्ला, सहप्रभारी संदीप दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मा. श्री ज्योतिरादित्य सिंधियाजी कल 19 अगस्त को इंदौर नगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘जन आशीर्वाद यात्रा’’ के रूप में आमजन के बीच पहुंचेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष, विधायकगण एवं विभिन्न समितियों के व्यवस्था प्रभारियों के द्वारा बस में बैठकर संपूर्ण यात्रा मार्ग का किया अवलोकन
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं यात्रा प्रभारी गोलु शुक्ला, सहप्रभारी संदीप दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मा. श्री ज्योतिरादित्य सिंधियाजी कल 19 अगस्त को इंदौर नगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘जन आशीर्वाद यात्रा’’ के रूप में आमजन के बीच पहुंचेंगे।
आपने बताया कि मा. सिंधियाजी केन्द्रीय मंत्री बनने के पश्चात पहली बार इंदौर पहुंचे है। यहीं से उनकी तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ हुई। 19 अगस्त को आने वाली “जन- आशीर्वाद यात्रा” को ऐतिहासिक बनाने के लिये भाजपा संगठन के द्वारा प्रमुख कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है। सभी विधायकगण अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य भूमिका में रहकर यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था को सुनिश्चित कर रहे है। उनके द्वारा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को इस यात्रा के लिये काम भी सौप दिये है। यात्रा की संपूर्ण तैयारियां अंतिम चरण में है, देर रात तक पूर्ण कर ली जायेगी।
आज भाजपा नगर अध्यक्ष, विधायकगण एवं विभिन्न समितियों के व्यवस्था प्रभारियों के द्वारा बस में बैठकर संपूर्ण यात्रा मार्ग का अवलोकन किया गया। यात्रा मार्ग का अवलोकन करते हुए तय किया गया कि कोई भी मंच सड़क के बीच एवं प्रमुख चौराहों पर ना लगे, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अवलोकन में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक श्रीमती मालिनी गौड, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, दिव्या गुप्ता, यात्रा प्रभारी गोलू शुक्ला, सहप्रभारी संदीप दुबे, कमल बाघेला, दीपक जैन टीनू, अभिषेक बबलू शर्मा, नानूराम कुमावत, जयदीप जैन, सोनू राठौर, मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर, अश्विन शुक्ला, जवाहर मंगवानी, जयप्रकाश मूलचंदानी, देवकीनंदन तिवारी, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, यशवंत शर्मा, गोविन्दसिंह पंवार, चंदा खत्री, अतुल बनवडीकर, रितेश तिवारी, संजय कटारिया, गंगाराम यादव, अजय अग्निहोत्री, प्रीतम लुथरा, सचिन जेसवानी, रूपेश राठौर, हेमेन्द्र झिनीवाल सहित अन्य समितियों के प्रभारी व सह प्रभारी बस में उपस्थित थे।
मा. सिंधियाजी की यात्रा सुबह 10.45 बजे जी.पी.ओ. चौराहे से प्रारंभ होगी, उसके पूर्व मा. सिंधियाजी भाजपा वरिष्ठ नेता राजामाता, स्व. विजयाराजे सिंधियाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पश्चात भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे। सुबह 10 बजे, रेसीडेन्सी कोठी पर आयोजित पत्रकार-वार्ता में सम्मानीय पत्रकार बंधुओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद यात्रा जी.पी.ओ चौराहे से प्रारंभ होकर छावनी, जगन्नाथ स्कूल, अग्रसेन चौराहा, विक्रम टावर, टावर चौराहा, सिंधी कालोनी, जबरन कालोनी, कलेक्टर चौराहा, महूनाका, गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा, बडागणपति, महावीरबाग से पुनः बडागणपति, जिन्सी चौराहा, जूना रिसाला, स्मृति टाकीज, रामबाग चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, भंडारी मिल ब्रिज, कालका माता मंदिर, मालवा मिल मुक्तिधाम, सुभाष नगर चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, तीन पुलिया, सांई मंदिर, पाटनीपुरा चौराहा से, अटल द्वार, एल.आई.जी चौराहा से लिंकरोड होते हुए रिंगरोड कॉर्नर से खजराना चौराहा तक पहुंचेगी। खजराना गणेश मंदिर में पूजन व दर्शन के पश्चात यात्रा का समापन शाम 6 बजे खजराना गणेश मंदिर पर होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले