कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन में हुए लाठीचार्ज और दर्ज किए गए प्रकरणों को लेकर डीआईजी को ज्ञापन सौंपनिष्पक्ष जांच की मांग की गई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किए गए मौन प्रदर्शन में हुए लाठीचार्ज और दर्ज किए गए प्रकरणों को लेकर डीआईजी को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

गौतरतलब है कि गुरुवार को इंदौर जिले के समस्त कांग्रेसी रैली की शक्ल में मूल रूप से प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए थे इस मौन रैली में मुख्य रूप से जिले के सभी विधायक और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे लेकिन धारा 186 के उल्लंघन सहित बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित करने को लेकर पुलिस ने चेतावनी दी और कार्यक्रम रद्द करने की बात की थी नहीं मानने पर पुलिस कांग्रेसियों के ऊपर लाठीचार्ज का प्रयोग किया जिसमें कई कांग्रेसी घायल हो गए थे इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले भी दर्ज किए हैं लेकिन जिन लोगों पर मामले दर्ज किए गए वे लोग मौके पर मौजूद भी नहीं थे लिहाजा पुलिस द्वारा किए गए इस बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला जीतू पटवारी सर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल सहित कई कांग्रेस नेता शुक्रवार को डीआईजी मनीष कपूरिया से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने डीआईजी के सामने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस भाजपाई मानसिकता का काम कर रही है और प्रदेश सरकार के इशारे पर मोहन का दर्शन कर रहा है कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया साथ ही मौके पर जो लोग मौजूद नहीं थे उन पर भी मामला दर्ज कर लिया गया इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए।

जानकारी देते हुए विधायक जीतू पटवारी ने बताया कि जो लोग मौके पर मौजूद नहीं थे उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर ली है साथ ही शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला भी दर्ज किया गया जिसकी निष्पक्ष जांच के लिए सभी कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर डीआईजी को ज्ञापन दिया है।

Exit mobile version