काँग्रेस नेता के घर चल रहा जुआ मोके से एक महिला सहित 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मांगलिया चौकी पुलिस ने कांग्रेस नेता के घर जुआ खेल रहे जुआरियो पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है । जुआरियो के पास से हजारो रूपए नकदी और ताश पत्ते बरामद किए गए हैं । जुआरियों में अधिकतम मजदूर वर्ग के लोग  शामिल हैं । मौके से कांग्रेस नेता अपने तीन अन्य साथियो के साथ फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है ।

इंदौर की मांगलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक घर पर दबिश देकर जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ा । ये सभी अलग अलग ग्रुप बनाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राम शर्मा क्षेत्र में जुआ खिलवा रहा है । जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और कांग्रेसी नेता राम शर्मा की पत्नी सहित 17 लोगों को हिरासत में लिया है । आरोपी अलग अलग इलाकों से आकर यहां इकट्ठा होते और यहां जुआ खेलते थे । मौके से पुलिस को 45 हजार नगद रूपए ओर ताश की गड्डिया बरामद हुई हैं । मौके से कांग्रेसी नेता राम शर्मा और उसके तीन अन्य साथी भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है ।

Exit mobile version